59 वर्षीय पिता ने महाराष्ट्र में 9 वर्षीय बच्चे के मुंह में कागज़ की गेंद ठूंसकर की हत्या

ठाणे (महाराष्ट्र) में एक पिता ने सोमवार-मंगलवार की रात के बीच अपने 9-वर्षीय बेटे के मुंह में कागज़ की गेंद ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अपराध के वक्त आरोपी शराब के नशे में था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घरेलू विवाद की वजह से आरोपी और उसकी पत्नी अलग रह रहे हैं।