595 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, इन कारणों से आई तेज़ी
भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को तेज़ी देखने को मिली और सेंसेक्स 595 अंक चढ़कर 84,466 पर जबकि निफ्टी-50 181 अंक की तेज़ी के साथ 25,876 पर बंद हुआ। बकौल रिपोर्ट, इस तेज़ी के पीछे बिहार चुनाव एग्ज़िट पोल्स, अमेरिकी सरकार के शटडाउन का अंत, भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद जैसे कुछ प्रमुख कारण हैं।