5वां टेस्ट रद्द होने के 1 दिन बाद यूएई पहुंचे रोहित ने शेयर की तस्वीर, लिखा- घर वापसी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए यूएई पहुंचने के बाद पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रोहित ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "घर वापसी।" भारत-इंग्लैंड 5वां टेस्ट रद्द होने के 1 दिन बाद रोहित यूके से यूएई पहुंचे।