inshorts

5वां भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैनचेस्टर में तय कार्यक्रम के अनुसार होगा, ईसीबी ने की पुष्टि

ईसीबी ने कहा है कि भारतीय कैंप में किसी और की कोविड-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव नहीं आई है जिसके बाद भारत-इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार से मैनचेस्टर में शुरू होगा। भारत के जूनियर फिज़ियोथेरेपिस्ट योगेश परमार की कोविड-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत का प्रैक्टिस सेशन रद्द किया गया था।