उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कथित तौर पर 5वीं बार निकाह कर रहे एक शख्स के बेटों ने पुलिस को बुलाकर उसकी शादी रोक दी। बकौल खबर, आरोपी 7 बच्चों का पिता है जिसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की दूसरी पत्नी के बच्चों ने कहा कि दूसरी शादी के बाद उसने छिपकर दो और शादियां की थीं।