inshorts

5-स्टार होटल का शेफ दिल्ली में चेन व फोन स्नैचिंग के 15 मामलों के लिए गिरफ्तार

दिल्ली के एक 5-स्टार होटल के हरीश चौहान नामक शेफ को गोल्ड चेन व फोन स्नैचिंग के 15 मामलों के लिए गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ऑनलाइन जुआ खेलने के चलते भारी कर्ज़ में डूब गया था जिसे चुकाने के लिए उसने स्नैचिंग शुरू की। पुलिस के अनुसार, दुबले शरीर वाला आरोपी प्रशिक्षित ऐथलीट की तरह भागता था।