6% टूटा Swiggy का शेयर, फिर भी ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह
स्विगी के शेयर सोमवार को 6% तक टूट गए। बाज़ार में यह गिरावट ऐसे समय में आई जब स्विगी के क्विक कॉमर्स बिज़नेस इंस्टामार्ट की रफ्तार वित्त वर्ष-26 की अंतिम तिमाही में धीमी पड़ गई। उसका कारोबार मार्च तिमाही में ₹7,938 करोड़ से घटकर ₹7,881 करोड़ रहा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़, Citi और Elara Capital ने स्विगी पर 'Buy' रेटिंग दी है।