6% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ नंता टेक का शेयर, फिर 5% उछाल के साथ लगा अपर सर्किट
नंता टेक लिमिटेड का शेयर बुधवार को BSE SME पर 6% प्रीमियम के साथ ₹234 पर लिस्ट हुआ। वहीं, लिस्टिंग के कुछ ही देर बाद यह 5% उछला और इसमें ₹245.70 का अपर सर्किट लग गया। 23 से 26 दिसंबर के बीच खुले इस IPO का प्राइस ₹220 प्रति शेयर था और यह 6.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था।