6 KM तक पीठ पर बीमार छात्रा को उठाकर चली वॉर्डन, दिल जीत लेगा यह वायरल वीडियो
पार्वतीपुरम मन्याम (आंध्र प्रदेश) में स्थित गुम्मालक्ष्मीपुरम आदिवासी आश्रम विद्यालय की वॉर्डन हेमा ने तेज़ बुखार से पीड़ित बच्ची को समय पर इलाज दिलाने के लिए पीठ पर लादकर 6 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान वह पहाड़ों और दुर्गम रास्तों से गुज़रीं। आंध्र प्रदेश स्टेट विमेंस कमीशन की चेयरपर्सन डॉ. शैलजा प्रजापति ने उनका वीडियो शेयर किया है।