inshorts

6 किलो की गुझिया व ₹1 लाख की पिचकारी, होली पर लखनऊ में बना अनोखा रिकॉर्ड

लखनऊ में एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में 25 इंच लंबी और 6 किलोग्राम वज़नी गुझिया तैयार की गई है जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। बकौल दुकानदार, इससे पहले उन्होंने 'बाहुबली' गुझिया बनाई थी। वहीं, लखनऊ की एक ज्वैलरी की दुकान में चांदी की पिचकारी बेची जा रही है जिसकी कीमत ₹1 लाख बताई गई है।