6 कमरों का लाइसेंस, 25 बनाए; दिल्ली का लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट कैसे बन गया मौत का चेेंबर?
मालवीय नगर (दिल्ली) में जिस लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, वह 'बेड ऐंड ब्रेकफास्ट' कॉन्सेप्ट के तहत संचालित हो रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, यहां सरकार ने 6 कमरों के संचालन की अनुमति दी थी लेकिन इमारत में 25 कमरे बनाए गए थे जिनमें कुछ बेसमेंट में थे। आग पहले बेसमेंट में लगी थी।