inshorts

6 घंटे में निवेशकों ने छाप डाले ₹4 लाख करोड़; सेंसेक्स में 989 अंकों की तेज़ी से मार्केट हुआ बमबम

शेयर बाज़ार गुरुवार को ज़बरदस्त तेज़ी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 989-अंक चढ़कर 83,021 पर जबकि निफ्टी 286-अंकों की बढ़त के साथ 25,514 पर बंद हुआ। इस तेज़ी से निवेशकों को करीब ₹4-लाख करोड़ का फायदा हुआ। वहीं, IT को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेज़ी दर्ज की गई जिनमें सबसे ज़्यादा उछाल बैंक निफ्टी (1.65%%) में रहा।