राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) यूपी ने X पर 6 घंटे से कम की नींद लेने से होने वाली बीमारियों के खतरे के बारे में बताया है। एनएचएम यूपी के अनुसार, इससे दिल की बीमारियों और डायबिटीज़ का खतरा रहता है। इसके अलावा, वज़न में बढ़ोतरी होती है और मानसिक स्वास्थ्य व त्वचा पर भी असर पड़ता है।