20-29 साल के 6 ट्रेकर्स ने रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में लगभग 16,000 फीट की ऊंचाई पर एक साफ-सुथरी झील की खोज की है। दरअसल, उनमें से एक ने इस झील को पहली बार गूगल अर्थ पर देखा था। इन ट्रेकर्स में से एक अभिषेक पंवार ने कहा, "हमने पहले रिसर्च की और फिर झील का पता लगाने का फैसला किया।"