6 दिन में ₹64 से बढ़कर ₹120 के पार पहुंचा जेटकिंग इंफोट्रेन का शेयर, दिया 91% का रिटर्न

आईटी एजुकेशन कंपनी जेटकिंग इंफोट्रेन के शेयर सोमवार को 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹122.87 पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर 6 कारोबारी दिनों में ₹64.12 से बढ़कर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचे हैं और इस दौरान जेटकिंग ने अपने निवेशकों को 91.6251% का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹48.26 है।