6 दिन में 155% चढ़ गया यह SME स्टॉक, इस दिग्गज निवेशक के पास हैं 3,50,000 से ज़्यादा शेयर
SME स्टॉक एक्साटो टेक्नोलॉजीज़ के शेयर 6 ट्रेडिंग सेशन में अपने आईपीओ प्राइस ₹140 के मुकाबले 155% चढ़कर ₹356.35 तक पहुंच गए हैं। लिस्टिंग के पहले ही दिन यह शेयर ₹266 पर खुलकर निवेशकों को शानदार रिटर्न दे चुका था। वहीं, दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास इसके 3,50,436 शेयर हैं जो कंपनी में 3.48% हिस्सेदारी के बराबर हैं।