6 पीढ़ियों संग रह रहीं चीन की 124 वर्षीय महिला ने मनाया अपना जन्मदिन

चीन में अपनी 6 पीढ़ियों संग रह रहीं चू चैंशी नामक महिला ने हाल ही में अपना 124वां जन्मदिन मनाया। अपनी लंबी उम्र के बारे में बात करते हुए उन्होंने मज़ाक में कहा, "मेरे भाई-बहन, पति और बेटा बहुत पहले मर चुके...यमराज मुझे भूल गए हैं।" बकौल रिपोर्ट्स, चैंशी की आयु चीन की घरेलू पंजीकरण प्रणाली 'हुकोउ' में सूचीबद्ध है।

Load More