6 फुट 4 इंच लंबे गेंदबाज़ को भारतीय बल्लेबाज़ों की तैयारी में मदद के लिए आया बुलावा
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले भारतीय बल्लेबाज़ों की तैयारी में मदद के लिए 6 फुट 4 इंच लंबे गेंदबाज़ हिमांशु सिंह को बुलाया गया है। हिमांशु का ऐक्शन रविचंद्रन अश्विन जैसा है और वह मुंबई की अंडर-16 और अंडर-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं। भारतीय टीम पहले टेस्ट से पहले चेन्नई में कैंप के लिए इकट्ठा होगी।