सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बुज़ुर्ग शख्स 6 फीट के कोबरा को सिर पर लेकर करतब दिखा रहा था। आसपास मौजूद लोग उसे लगातार मना करते रहे लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान कोबरा ने उसे 3 बार डस लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।