अभिनेत्री व लोक सभा सांसद हेमा मालिनी ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "6 फरवरी हमारे लिए काला दिन है।" उन्होंने आगे कहा, "भारत की कोकिला, स्वर्ग में अपना मधुर संगीत जारी रखने के लिए हमें छोड़ गईं...यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है क्योंकि एक दूसरे के लिए हमारा स्नेह और प्रशंसा एक जैसी थी।"