6 माह के लिए बढ़ाई गई फ्री ऑनलाइन आधार अपडेट की समयसीमा

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ऑनलाइन फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब आधार धारक माय आधार पोर्टल पर 14 जून 2025 तक आधार कार्ड को फ्री में ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं। वहीं, आधार सेवा केंद्रों पर ऑफलाइन अपडेट के लिए शुल्क लिया जाएगा।