inshorts

6 माह में 48% टूटा हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर का स्टॉक, अब NHAI से मिला ₹328 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि उसे नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से ₹328.78 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत आंध्र प्रदेश में नैशनल हाईवे-16 के चिलकलुरिपेट–विजयवाड़ा सेक्शन पर स्थित काज़ा टोल प्लाज़ा का संचालन और टोल वसूली होगी। गौरतलब है कि हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का शेयर पिछले 6 माह में 48.24% गिर चुका है।