उत्तराखंड में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 बजे खुलेंगे। वहीं, बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 8 मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे। केदारनाथ जी की पंचमुखी उत्सव डोली 2 मई को गुप्तकाशी, 3 मई को फाटा, 4 मई को गौरीकुंड और 5 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।