6 महीने के निचले स्तर पर आया बिटकॉइन, $100,000 से कम हुई कीमत
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन अपने 6-महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार, वर्तमान में बिटकॉइन $96,682/कॉइन पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में कमज़ोरी व अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की कम उम्मीदें इसके बड़े कारण हैं। इससे पहले, अक्टूबर में बिटकॉइन ने $126,000/कॉइन का रिकॉर्ड हाई छुआ था।