6 महीने के बच्चे ने निगल ली लौंग, सांसें रुकने से हुई मौत
अयोध्या (यूपी) में 6 माह के बच्चे के गले में लौंग फंसने से उसकी मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार, खेलते समय बच्चे ने लौंग मुंह में डाल ली थी। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में बच्चे की हालत तेज़ी से बिगड़ने लगी और सांस नहीं ले पाने के कारण वह तड़प कर रोने लगा था।