6 महीने जेल की सज़ा सुनाए जाने के बाद पूर्व बिलियनेयर बायजू रवींद्रन ने जारी किया बयान
बायजूज़ के फाउंडर व ज़ीरो नेटवर्थ वाले पूर्व-बिलियनेयर बायजू रवींद्रन ने सिंगापुर की अदालत द्वारा 6 महीने की सज़ा सुनाए जाने के बाद बयान जारी किया है। बकौल रवींद्रन, उनके एडटेक स्टार्टअप के लेंडर्स, GLAS ट्रस्ट और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी सैद्धांतिक रूप से एक सेटलमेंट के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा, "बाकी मामलों में मेरी कोई भूमिका नहीं।"