6 महीने तक जोड़े ₹40,000 के सिक्के, फिर बोरे में भरकर बेटी के लिए स्कूटर लेने पहुंचा किसान
जशपुर (छत्तीसगढ़) में बजरंग राम नामक किसान बोरे में ₹40,000 के सिक्के भरकर कथित तौर पर बेटी के लिए स्कूटर खरीदने पहुंचा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। किसान ने स्कूटर लेने के लिए करीब 6 महीने में यह रकम जुटाई थी जिसकी शोरूम में घंटों तक गिनती चली। किसान ने बाकी पैसा नोटों में देकर स्कूटर की कीमत चुकाई।