6 महीने में इस शेयर ने दिया 287% का बंपर रिटर्न, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और तेज़ी बाकी
फार्मा कंपनी Morepen Laboratories के शेयर ने पिछले 6-महीने में 287% का बंपर रिटर्न दिया है और इस साल अबतक यह 260% चढ़ चुका है। ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल ने अगले 3-6 महीने के लिए ₹135-145 के स्तर पर खरीदारी की सलाह देते हुए ₹180-200 का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर में अभी और तेज़ी की गुंजाइश है।