राजस्थान में 'ब्रेन डेड' घोषित किए गए 33 वर्षीय युवक विष्णु प्रसाद के अंग 6 लोगों को दान किए जाएंगे। विष्णु 10 दिसंबर को हाथापाई में घायल हो गए थे। सवाई मान सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दीपक माहेश्वरी ने बताया कि हृदय, एक किडनी व 2 फेफड़े जयपुर में और लिवर व एक किडनी जोधपुर में प्रत्यारोपित किए जाएंगे।