6 वर्षीय बच्ची का यूपी में 11 वर्षीय बच्चे समेत 3 लोगों ने शौचालय में किया गैंगरेप
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में मंडी समिति के शौचालय में 6-वर्षीय बच्ची का गैंगरेप करने को लेकर 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है और 11-वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया गया है। पशु चराते समय बच्ची की मां उसे पशुओं के पास छोड़कर दुकान पर चली गई थी जिसे आरोपी पैसे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए थे।