पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुंबई के मीरा रोड इलाके में 28-वर्षीय महिला द्वारा अपनी 6-वर्षीय बेटी को साथ लेकर एक इमारत की छत से कूदने के बाद दोनों की मौत हो गई। महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ संबंधित इमारत में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।