चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में बीते दिनों लॉलीपॉप खाते हुए खेल रहे एक 6-वर्षीय बच्चे के अचानक गिरने से उसके दिमाग में लॉलीपॉप की स्टिक घुस गई। बकौल रिपोर्ट्स, स्टिक मुंह से होते हुए खोपड़ी के पिछले हिस्से में घुस गई थी। अस्पताल के न्यूरोसर्जन के अनुसार, कई घंटों तक चली हाई रिस्क सर्जरी के बाद स्टिक निकाल दी गई।