मुज़फ्फरनगर (यूपी) में 6 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया है। आरोप है कि खाली प्लॉट में कुत्ता टहला रहे आतिश और आकाश नामक युवकों ने बच्चे के ऊपर पिटबुल को छोड़ दिया था। परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्जकर आतिश नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।