6 साल की मासूम का रेप करने वाले युवक को बिहार में मिली 20 साल जेल की सज़ा, रोने लगा
गोपालगंज (बिहार) में 6-वर्षीय बच्ची का रेप करने वाले एक युवक को कोर्ट ने 20 साल जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत ₹20,000 का जुर्माना भी लगाया और जुर्माना नहीं देने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त कारावास की सज़ा काटनी पड़ेगी। सज़ा सुनाए जाने के बाद दोषी फफक-फफक कर रोने लगा।