गुजरात पुलिस और यूपी एसटीएफ ने आगरा से 5 किलो सोने की लूट के आरोपी सुंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 2021 में अहमदाबाद में खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर बस में सफर कर रहे 2 कारोबारियों से सोना लूटा था। वह 6 साल से पहचान बदलकर फरार था।