2018 में फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) में करीब 1,800 साल पुराना कंकाल मिला था जिसके गले में एक ताबीज़ था और उस पर लिखी 18 पंक्तियों की एक पहेली को 6-साल बाद सुलझा लिया गया। इसमें ईसा मसीह की तारीफ की गई है। गोएठे यूनिवर्सिटी में पुरातत्व के प्रोफेसर मार्कुस शॉल्त्स ने कहा, "यह ईसाई धर्म से संबंधित सबसे पुरानी खोज है।"