6 साल से आंख बंद नहीं कर पा रही चीनी महिला, बहते रहते हैं आंसू; सर्जरी ने नरक बना दी ज़िंदगी
चीन की एक महिला को खूबसूरत दिखने की चाहत महंगी पड़ गई और डबल आईलिड सर्जरी के दौरान हुई मेडिकल लापरवाही के कारण वह पिछले 6-वर्षों से आंखें पूरी तरह से बंद नहीं कर पा रही है। महिला इसकी वजह से डिप्रेशन और इनसोमनिया का शिकार हो गई। महिला ने बताया, "मुझे किसी से मिलने में शर्म आने लगी है।"