न्यूयॉर्क (अमेरिका) में 6-वर्षीय बच्ची लापता होने के दो साल बाद एक घर में सीढ़ियों के नीचे छोटे से स्टोर रूम में ज़िंदा मिली है। बकौल पुलिस, उन्हें शक है कि शायद बच्ची के बायोलॉजिकल नॉन-कस्टोडियल पेरेंट्स ने उसका अपहरण किया था। पुलिस मुख्यालय ले जाने के बाद बच्ची को जांच के बाद उसके कानूनी अभिभावक को सौंप दिया गया।