6 साल के बेटे की गवाही पर यूपी में शख्स की हत्या की दोषी पत्नी व उसके प्रेमी को हुई उम्रकैद
शामली (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने एक शख्स की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, जून 2018 में अवैध संबंधों में बाधक बनने पर दोषियों ने शख्स की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया था। मामले में मृतक के बेटे (6) ने गवाही दी थी।