केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 60+ उम्र के लोगों को प्रीकॉशन डोज़ लगवाते वक्त को-मॉरबिडिटी सिद्ध करने के लिए डॉक्टर द्वारा जारी सर्टिफिकेट/प्रिस्क्रिप्शन दिखाना नहीं पड़ेगा, उन्हें सिर्फ डॉक्टर की सलाह लेनी होगी। बकौल मंत्रालय, जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल किए जाएंगे।