कोविन प्लैटफॉर्म के प्रमुख डॉ आर.एस. शर्मा ने कहा है कि कई बीमारियों से पीड़ित (को-मॉर्बिड) 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग कोविड-19 की दूसरी खुराक लेने के 9 महीने बाद प्रीकॉशनरी डोज़ के लिए पात्र हैं। उन्होंने कहा, "पंजीकरण के वक्त आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप को-मॉर्बिडिटीज़ से पीड़ित हैं…अगर हां, तो आप बुकिंग कर सकेंगे।"