60,000 लोगों को नौकरी से निकाल रहा अमेरिकी रक्षा विभाग: रिपोर्ट्स

बकौल रिपोर्ट्स, अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) में 50,000 से 60,000 असैन्य नौकरियों में कटौती की जा रही है। इस कटौती प्रक्रिया में अब तक 21,000 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक इस्तीफा योजना को स्वीकार किया है जो लक्षित कटौती का लगभग एक तिहाई है। रक्षा विभाग का लक्ष्य 9,00,000 से अधिक असैन्य कर्मचारियों में से 5% से 8% की कटौती करना है।