60 दिन तक सोने की प्रतियोगिता में मुंबई की जिनिया बनीं विजेता, मिला ₹9.6 लाख का इनाम
मुंबई की जिनिया चटर्जी ने वेकफिट की 'स्लीप इंटर्नशिप' जीतकर ₹9.6 लाख और स्पॉन्सर्ड हॉलिडे अपने नाम किया है। करीब 60-दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर से 2 लाख से अधिक आवेदन मिले थे। फाइनल में प्रतिभागियों के स्लीप स्कोर के आधार पर विजेता चुना गया। गौरतलब है, स्लीप इंटर्नशिप' की शुरुआत 2019 में हुई थी।