60 वर्षीय शख्स ने यूपी में 7 वर्षीय बच्ची के साथ की अश्लील हरकत, हुआ अरेस्ट

गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने 7-वर्षीय एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में 60-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रईस खान के रूप में हुई है जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है। बकौल पुलिस, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।