नॉन टर्मिनल बीमारी वाले विक्टर बने कानूनी तौर पर इच्छामृत्यु से मरने वाले पहले कोलंबियाई शख्स

कोलंबिया में नॉन टर्मिनल इलनेस (ठीक हो सकने वाली बीमारी) वाले 60-वर्षीय विक्टर एस्कोबार कानूनी तौर पर इच्छामृत्यु से मरने वाले देश के पहले शख्स बन गए हैं। विक्टर को एंड-स्टेज क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मनरी डिसीज़ (सांस लेने में कठिनाई) और अन्य बीमारियां थीं। एक वीडियो में विक्टर ने कहा, "मैं अलविदा नहीं 'बाद में मिलेंगे' कह रहा हूं।"