60 साल पहले गांव में सब्ज़ी बेचते थे बिहार के बनारसी गुप्ता, अब हैं 6 फैक्ट्रियों के मालिक

शेखपुरा (बिहार) के गांव चंकदरा के रहने वाले 75 वर्षीय बनारसी गुप्ता पश्चिम बंगाल के मशहूर उद्योगपति हैं। उन्होंने बताया कि 60 साल पहले उनका परिवार बहुत गरीब था और वह सिर पर टोकरी रखकर गांव में घूम-घूमकर सब्ज़ी बेचा करते थे लेकिन अब वह पश्चिम बंगाल में वाहनों के पार्ट्स बनाने वाली 6 फैक्ट्रियों के मालिक हैं।