60 साल पहले तमिलनाडु के मंदिर से चोरी हुई तीन प्राचीन मूर्तियां अमेरिका में मिलीं

तमिलनाडु के कुंभकोणम में एक मंदिर से करीब 60-वर्ष पहले चुराई गईं तीन प्राचीन मूर्तियां अमेरिका के संग्रहालय व ऑक्शन हाउस में मिली हैं। मूर्तियों में कलिंगनार्थन कृष्ण, विष्णु और श्रीदेवी की कांस्य प्रतिमा शामिल हैं। वहीं, आइडल विंग के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के. जयंत मुरली ने कहा है, "मूर्तियों को वापस लाने के लिए प्रकिया शुरू कर दी है।"