बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 76.72 अंक चढ़कर 60,135.78 पर और एनएसई का निफ्टी 50.75 अंक बढ़कर पहली बार 17,900 से ऊपर (17,945.95) बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी ने पहली बार 18,000 के स्तर को पार किया था। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही।