61 वर्षों में दूसरी बार सर्वाधिक देरी से इस साल वापस लौटेगा मॉनसून: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि मॉनसून इस साल करीब 61 वर्षों में दूसरी बार सर्वाधिक देरी से वापस लौटेगा। आईएमडी ने आगे बताया कि इस साल 6 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत से मॉनसून के वापस लौटने की शुरुआत हो जाएगी। गौरतलब है कि 2019 में मॉनसून ने 9 अक्टूबर को वापस लौटना शुरू किया था।