63 घंटे के मेगा ब्लॉक से मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 930 ट्रेनें रद्द

मध्य रेलवे ने मुंबई-ठाणे लाइन पर प्लैटफॉर्म विस्तार संबंधी कार्यों के चलते गुरुवार की आधी रात से 63 घंटे के 'मेगा ब्लॉक' की घोषणा की है। मध्य रेलवे के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और ठाणे में मेगा ब्लॉक के दौरान शुक्रवार को 161, शनिवार को 534 और रविवार को 235 सहित कुल 930 लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द की जाएंगी।

Load More